दुनिया का सबसे सनकी राष्ट्रपति ट्रंप के करतूत से हैरान है विश्व…वेनेज़ुएला में सत्ता परिवर्तन और तेल पर कब्ज़ा के मकसद से राष्ट्रपति मादुरो उनकी पत्नी को किया अगवा…

दुनिया का सबसे सनकी राष्ट्रपति ट्रंप के करतूत से हैरान है विश्व…वेनेज़ुएला में सत्ता परिवर्तन और तेल पर कब्ज़ा के मकसद से राष्ट्रपति मादुरो उनकी पत्नी को किया अगवा…

DESK:हैरतअंगेज सैन्य आपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके किले से उठाने से उत्साहित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने बीते चार दिनों से इस कार्रवाई की तैयारी कर रखी थी। मौसम सही न होने की वजह से ये मामला लंबा खिंचा।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी ऊर्जा कंपनियां वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएंगी। तेल उद्योग को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की तेल कंपनियां दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे बेहतरीन हैं और वे वेनेजुएला के तेल सेक्टर में गहराई से जुड़ेंगी।

उन्होंने साफ किया कि अमेरिका इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल होगा। ट्रंप ने कहा कि इसकी तुलना अफगानिस्तान से नहीं की जा सकती, जहां अमेरिका पूरी दुनिया में मजाक बन गया था। उन्होंने कहा कि ‘अब अमेरिका मजाक नहीं है।’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर सेना है। उन्होंने यह भी कहा कि सैनिकों की बहादुरी और पेशेवर रवैया देखकर उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा था। वेनेजुएला में अगली सरकार को लेकर ट्रंप ने कहा कि इस पर फैसला किया जा रहा है और अमेरिका कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। उन्होंने संकेत दिए कि सत्ता हस्तांतरण में अमेरिका की अहम भूमिका रहेगी।

ट्रंप ने बताया कि मादुरो बेहद सुरक्षित राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे, जो “किले” जैसा था। उनके मुताबिक, मदुरो एक सुरक्षित कक्ष तक पहुंचने ही वाले थे, लेकिन उससे पहले ही अमेरिकी बलों ने तेजी से कार्रवाई कर उन्हें काबू में कर लिया। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्टील की दीवारें काटने के लिए “भारी ब्लोटॉर्च” तक तैयार रखे गए थे।

ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने कहा कि इस मिशन की महीनों तक तैयारी की गई। अमेरिकी बलों ने मादुरो की दिनचर्या, ठिकानों और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अध्ययन किया और सीन क्रिएट करके रिहर्सल भी की। उन्होंने कहा, “हमने यह सुनिश्चित किया कि इसमें गलती की कोई गुंजाइश न रहे।”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *