
विश्वविद्यालय परिसर में ही दीक्षांत समारोह कराने की मांग
धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), धनबाद इकाई के विश्वविद्यालय प्रतिनिधिमंडल ने आज दीक्षांत समारोह को टाउन हॉल में आयोजित किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ABVP ने मांग की है कि दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में ही किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल थे—
- विश्वविद्यालय अध्यक्ष: मंदीप साहा
- विश्वविद्यालय मंत्री: सचिन चंद्र
- महानगर मंत्री: कृष्णा हाजरा
- दो-भाग विद्यार्थी विस्तारक: हरगोविंद कुमार पाठक
- महानगर आमंत्रित सदस्य: विक्की ठाकुर
- एवं छात्राएँ: अंकिता, स्नेहा, रिया, प्रेरणा
प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मुलाकात की और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग का संकल्प भी लिया।
दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में कराने की मुख्य दलीलें
ABVP द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि—26 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में आयोजित करना छात्रों के हित में नहीं है।विश्वविद्यालय के पास स्वयं का विस्तृत एवं उपयुक्त परिसर उपलब्ध है, जहाँ समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया जा सकता है।यदि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय में होगा, तो महामहिम की उपस्थिति से परिसर का गौरव बढ़ेगा।इस अवसर पर परिसर को स्वच्छ और सुसज्जित भी किया जा सकेगा।
सबसे महत्वपूर्ण—विद्यार्थियों की भावनाएं विश्वविद्यालय परिसर से जुड़ी होती हैं, इसलिए डिग्री वितरण समारोह वहीं होना चाहिए जहाँ छात्रों की शैक्षणिक यात्रा ने आकार लिया है।
ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की कि छात्रों की भावनाओं और परंपरा का सम्मान करते हुए कार्यक्रम को टाउन हॉल के बजाय विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

