दिवाली से पहले 10 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 1,866 करोड़ रुपये का बोनस मंजूर…

दिवाली से पहले 10 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 1,866 करोड़ रुपये का बोनस मंजूर…

धनबाद(DHANBAD): दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंज़ूरी दी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को मंज़ूरी दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपए होगी।
बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर निर्माण को मंज़ूरी दी, जिसकी कुल परियोजना लंबाई 78.942 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 3,822.31 करोड़ रुपये होगी।
जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक व्यापक 4-स्तंभीय दृष्टिकोण के साथ भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंज़ूरी दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *