दिल्ली(DELHI): दिल्ली विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Academic Council की बैठक में NEP 2020 के तहत 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स शुरू करने को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही छात्रों के लिए विदेशी विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर पढ़ाई करने का रास्ता भी खुल गया है।
नई व्यवस्था के तहत Philosophy, Hindi, English, Mathematics, Computer Science और Journalism जैसे कई विषयों में वन-ईयर PG प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। वहीं Semester Away Program के जरिए छात्र विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर वहां के क्रेडिट्स को अपनी डिग्री में जोड़ सकेंगे।
यह फैसला छात्रों को अधिक flexibility, global exposure और बेहतर academic opportunities देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। DU का यह नया मॉडल भारतीय उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

