दिल्ली में आज से शुरू हो रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स…

दिल्ली में आज से शुरू हो रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स…

दिल्ली(DELHI):खेलो इंडिया पैरा गेम्स आज गुरुवार से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहे हैं। इसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया पहल का हिस्सा

यह खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया पहल का हिस्सा है जो 27 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगा।

यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण

देश के कई खिलाड़ी इनमें भाग लेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है। बताना चाहेंगे यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा।

करीब 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे

इस दौरान लगभग 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें पेरिस पैरालिंपिक 2024 और चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 के पदक विजेता भी हिस्‍सा लेंगे।

इन स्थानों पर खेल स्पर्धाएं की जाएंगी आयोजित

कार्यक्रम के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 से 26 मार्च तक पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में 20 से 27 मार्च तक पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

ज्ञात हो, खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था।

हरियाणा 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के 84 सदस्यीय दल में 25 खेलो इंडिया एथलीट शामिल थे, जिनमें से पांच पदक लेकर लौटे। भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते।

और अब 2025 में, खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दूसरा राष्ट्रीय आयोजन है।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *