दशहरे पर झाड़ू खरीदना शुभता और सौभाग्य का प्रतीक

दशहरे पर झाड़ू खरीदना शुभता और सौभाग्य का प्रतीक

हर साल दशहरे का पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसे अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने की एक खास परंपरा भी है?देखने में साधारण सी लगने वाली यह झाड़ू दरअसल आपके जीवन में सुख, समृद्धि और लक्ष्मी का आगमन करा सकती है। यह सिर्फ एक घरेलू वस्तु नहीं है दशहरे पर झाड़ू खरीदना शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें क्यों!

भारतीय संस्कृति में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है जहां स्वच्छता होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू गंदगी को हटाने का माध्यम तो है ही, साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को भी घर से बाहर निकालती है। इसलिए दशहरे जैसे शुभ दिन पर नई झाड़ू लाकर घर में रखने से पूरे साल धन, शांति और समृद्धि बनी रहती है।दशहरा एक ऐसा दिन है जो नए आरंभ, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन झाड़ू खरीदने से ये माना जाता है कि घर में जो भी नकारात्मकता है, वह खत्म हो जाती है और लक्ष्मी माता का वास होता है। साथ ही झाड़ू को घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता से भी जोड़ा गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू पूरे साल घर में कभी कमी नहीं आने देती।झाड़ू को घर में रखने का भी एक सही तरीका और दिशा होती है। झाड़ू को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इसे ऐसी जगह रखें जहां लोगों की सीधी नजर न पड़े। झाड़ू को छुपाकर रखना शुभ माना जाता है, खुले में या दिखावे में रखने से नकारात्मकता फैलती है। इन नियमों का पालन करने से झाड़ू का सकारात्मक प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।झाड़ू को कभी गीला न करें, इससे इसकी पवित्रता और प्रभाव खत्म हो जाता है। झाड़ू को खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा लेटाकर रखना शुभ माना गया है। झाड़ू को पैर लगाना, उस पर बैठना या अनादर करना अशुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि झाड़ू एक पवित्र वस्तु है, इसका आदर और उचित रखाव बहुत जरूरी है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशहरे पर झाड़ू खरीदना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि गहरी आस्था से जुड़ा हुआ कार्य है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू को घर में रखने से न केवल आर्थिक लाभ होता है बल्कि घर में बीमारियों और क्लेशों से मुक्ति मिलती है।पूरे साल घर में किसी चीज़ की कमी नहीं होती। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में शांति और सामंजस्य बना रहता है। बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है। लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।तो इस दशहरे, एक नई झाड़ू भी ज़रूर खरीदें। यह सिर्फ घर की सफाई का साधन नहीं, बल्कि लक्ष्मी का स्वागत करने का माध्यम है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *