दबदबा कायम हैं… भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, कोरिया को दी मात….

दबदबा कायम हैं… भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, कोरिया को दी मात….

Asia Cup Hockey 2025 Final: भारत और साउथ कोरिया के
बीच मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज खेला गया। बिहार के राजगीर में खेले गए मैच में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हारकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। भारत शुरुआत से ही मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी। भारत और साउथ कोरिया चौथी बार फाइनल में भिड़े थे। ये भारत का चौथा एशिया कप खिताब है और इसके साथ ही टीम ने 2026 एफआईएच विश्व कप में भी जगह बना ली।

भारत ने किया 4 गोल

भारत ने शुरुआत से ही मैच में पकड़ बनाए रखी। भारत ने मैच शुरू होने के 20 के अंदर ही पहला गोल कर दिया। वहीं कोरिया की पहला गोल चौथे क्वार्टर में किया। कोरिया की ओर से केवल एक ही गोल हुआ। इस मैच में दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया। साउथ कोरिया की ओर से डियान सोन ने आखिरी क्वार्टर में गोल किया, लेकिन तब तक भारत मैच पर पूरी तरह हावी हो चुका था।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *