तेज आवाज के साथ हुआ भू धंसान,एक घर हुआ जमींदोज,,दर्जनों घरों में आई दरारें,बीसीसीएल टीम ने लिया जायज़ा…

तेज आवाज के साथ हुआ भू धंसान,एक घर हुआ जमींदोज,,दर्जनों घरों में आई दरारें,बीसीसीएल टीम ने लिया जायज़ा…

धनबाद (DHANBAD)धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र श्यामबाजार 7 नम्बर बस्ती में तेज आवाज के साथ भू धंसान की घटना हुई है।एक घर जमींदोज हो गया।घर मे रखे अनाज व अन्य समान धरती में समा गया।वही दर्जनों घरों में दरार आई है।बड़े भूभाग में भू धंसान के कारण जमीन फट गई है।कई घर अब भी जमींदोज होने की जद में है।घटना से अफरा तफरी का माहौल है।लोगो मे दहशत हो गया है।सभी लोग अपने घरों से बाहर आकर अपनी और अपने परिजनों को सुरक्षित किया है।घटना की जानकारी पाकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुँचे।स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी ली..

वही घर जमींदोज हुए घर की सदस्य ने कहा कि रात में सभी सोए हुए थे।आचनक आवाज आया,घर नीचे जाने लगा।किसी तरह सभी लोग घर से बाहर आये।देखते देखते पूरा घर जमीन के अंदर चला गया।घर मे रखे अनाज सहित अन्य समान भी जमीन में समा गया।

वही घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँचे बीसीसीएल अधिकारी पहुंचे गए। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई बयान नही दिया…

NEWS ANP के लिए अरविंद की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *