तेजस्वी यादव का इल्जाम – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर…

तेजस्वी यादव का इल्जाम – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर…

पटना(PATNA) : बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर राजद और कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। दोनों दलों का कहना है कि विजय सिन्हा के पास दो अलग-अलग EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर हैं और उनका नाम दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि विजय सिन्हा ने बांकीपुर और लखीसराय से मतदाता पुनरीक्षण के लिए फॉर्म भरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि डिप्टी सीएम का नाम नए वोटर लिस्ट में दो जगह कैसे आया?

तेजस्वी के मुताबिक, लखीसराय के वोटर लिस्ट में विजय सिन्हा की उम्र 57 साल है, जबकि बांकीपुर में 60 साल दर्ज है। एक EPIC नंबर IAF39393370 (सीरियल नंबर 274) और दूसरा EPIC नंबर AFS0853341 (सीरियल नंबर 767) है। उन्होंने चुनाव आयोग से जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर विजय सिन्हा दोषी पाए गए तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

ये दो अलग-अलग जिलों की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दो अलग-अलग जगह के मतदाता हैं। लखीसराय जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से और पटना जिले की बांकीपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से।

इनके पास दो दो अलग-अलग…

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में गड़बड़ी है। उन्होंने कहा, “अगर मेरे खिलाफ तेजी से नोटिस भेजा जा सकता है, तो डिप्टी सीएम पर इतनी जल्दी कार्रवाई क्यों नहीं?” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब पटना और लखीसराय प्रशासन विजय सिन्हा से जवाब मांगेगा और प्राथमिकी दर्ज करेगा?

राजद नेता ने कहा कि एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) में बड़ा फर्जीवाड़ा है और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का फॉर्मेट बदलकर इसे इमेज-बेस्ड पीडीएफ में कर दिया है, जिससे खोज और जांच मुश्किल हो गई है।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “बिहार के दोनों डिप्टी सीएम – पहले सम्राट चौधरी और अब विजय सिन्हा—उम्र घोटाले में फंस गए हैं। चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बनकर रह गया है।”

लाउड माउथ भाजपाई विजय कुमार सिन्हा का फर्जीवाड़ा आया सामने!
चुनाव आयोग को काटो तो खून नहीं!
ना उगला जाए ना निगला जाए!
अब चुनाव आयोग में रत्ती भर भी शर्म, निष्पक्षता और हिम्मत हो तो अब करे कार्रवाई!

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *