तुर्किए पर मुहूजी का विवादित बयान: 1 अरब डॉलर की मांग और शादी की इच्छा ने बढ़ाया तनाव….

तुर्किए पर मुहूजी का विवादित बयान: 1 अरब डॉलर की मांग और शादी की इच्छा ने बढ़ाया तनाव….

DESK:अफ्रीकी देश युगांडा से एक बड़ा विवाद सामने आया है।
राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और सेना प्रमुख मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्किए को लेकर विवादित बयान दिया है।
मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्किए से 1 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि यह रकम क्षेत्रीय सुरक्षा अभियानों में युगांडा के योगदान का “मुआवजा” है।

यही नहीं, उन्होंने एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वे तुर्किए की सबसे खूबसूरत महिला से शादी करना चाहते हैं, जिससे यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया है।
उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी ये मांगें 30 दिनों के भीतर पूरी नहीं होतीं, तो युगांडा, तुर्किए के साथ अपने राजनयिक संबंध खत्म कर सकता है और दूतावास तक बंद किए जा सकते हैं।

इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल तुर्किए की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *