झरिया(JHARIA): तिसरा थाना परिसर मे शनिवार को जोरापोखर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व मे हुई प्रेस वार्ता, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने बताया कि तिसरा थाना अंतरगर्त चांद कुइया जीरो सीम अंडर ग्राउंड खदान मे 13 सितम्बर 2025 के मध्य रात्रि मे 6-7 की संख्या मे अज्ञात अपराधकार्मियों दुवारा धावा बोल दिया, जहाँ डियूटी पे तैनात बीसीसीएल कर्मियों धारदार हथियार के बल पर बंधक बनाकर 200 मीटर कॉपर केबल चोरी कर अपने साथ लेकर चलते बने थे, जिसकी लिखित शिकायत तीसरा थाना मे किया गया था, जिसका कांड संख्या 59/2025 धारा 310(2) के आलोक मे वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर कांड के अनुसंधान क्रम मे घटनास्थल का सीसी टीभी फूटेज के अधार पर चिन्हित कर तिन अपराधियों को पुलिस ने गिराफ्तर किया है, साथ ही अपराधियों के पास से लूटे गए केबल भी बरामद कर ली गई है, पकडे गए अपराधी मे दालूगोड़ा निवासी रविलाल मुर्मू 40 वर्षीय (02)फतेहपुर निवासी नुनुलाल मुर्मू 43 वर्षीय (03)दालूगोड़ा निवासी साहूल मुर्मू आदि सभी को मनियाडीह धनबाद के झिनाकि गांव स्थित माया जंगल से गिरफ्तर किया गया है, वहीं नुनू लाल मुर्मू का इतिहास खांघाला गया तो पता चला की पूर्व मे भी कई घटना को अंजाम दें चूका है जिसके तहत महूदा थाना,निरसा थाना मे मामला दर्ज पूर्व मे हो चूका है, इधर पकडे गए अपराधियों के निशांनदेह पर घटना मे संलिप्त अन्य 04 अपराधकार्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है, जिसकी जानकारी जोरापोखर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने पत्रकारों को दी, छापेमारी दल में तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार के आलावे नीतीश कुमार, प्रभात रंजन राय(ओपी प्रभारी पंचयत) शिवकुमार (मनियाडीह थाना प्रभारी) के साथ संतोष कुमार देव, संजीत राम, संजू मांझी, नीलकमल महतो, अजय रजवार आदि मुख्य रूप से सक्रिय थे,
NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

