तमिलनाडु में पूर्व IPS से राजनेता बने अन्नामलाई की धूम,BJPछोड़ पार्टी बनाई,अब 10 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन.….

तमिलनाडु में पूर्व IPS से राजनेता बने अन्नामलाई की धूम,BJPछोड़ पार्टी बनाई,अब 10 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन.….

तमिलनाडु(TAMILNADU )बीजेपी को छोड़कर अन्नामलाई ने अपना राजनीतिक करियर खुद के बलबूते पर शुरू करने का निर्णय लिया है और उन्हें राज्य में लोकप्रियता भी खूब मिल रही है।

तमिलनाडु में भाजपा का दामन छोड़ खुद की पार्टी बनाने में जुटे अन्नामलाई की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। अन्नामलाई के राजनीतिक आंदोलन में महज 10 घंटे के भीतर 10 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसकी जानकारी खुद अन्नामलाई ने एक्स पर पोस्ट करके दी।

हफ्ते भर चले सियासी ड्रामे के बाद शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अन्नामलाई ने भाजपा को 2 जून को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन पार्टी नेतृत्व उन्हें मनाने में लगा था लेकिन अन्नामलाई अपनी बातों पर टिके रहे और फिर मजबूरन पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

भाजपा छोड़ते ही अन्नामलाई की धूम…

अन्नामलाई ने एक्स पोस्ट पर अपने रजिस्ट्रेशन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “हमारे राजनीतिक आंदोलन ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है, जिसमें सिर्फ़ 10 घंटों के भीतर 10 लाख से ज़्यादा नेताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह जबरदस्त प्रतिक्रिया हमारी साझा सोच और सामूहिक मिशन में बढ़ते भरोसे का एक मज़बूत सबूत है। मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इस आंदोलन पर भरोसा जताया है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *