डीएवी स्कूल के वाहनों पर किया एक लाख रुपए का जुर्माना…

डीएवी स्कूल के वाहनों पर किया एक लाख रुपए का जुर्माना…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार ने आज डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना तथा टाटा डीएवी जामाडोबा में स्कूली वाहनों की जांच की।

जांच में डीएवी पब्लिक स्कूल के 6 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उन पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 51,400 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा के 4 वाहनों पर 52,900 रुपए का जुर्माना किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *