डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी के विद्यार्थियों ने हर्ल यूरिया फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण किया…

डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी के विद्यार्थियों ने हर्ल यूरिया फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण किया…

सिंदरी(SINDRI):डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी के xi और xii के कुल 56 विद्यार्थियों ने हर्ल (HURL) यूरिया फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने खाद निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, सुरक्षा उपायों और आधुनिक तकनीकी साधनों को नज़दीक से देखा। खाद निर्माण से लेकर पैकेजिंग तक की प्रक्रिया को पूरी तरफ देखते हुए अनुभव ज्ञान प्राप्त किया।
भ्रमण के दौरान इंजीनियर निर्भय कुमार ने विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, पर्यावरण सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे हमारे उद्योग को देखने आए। आने वाली पीढ़ी के लिए उद्योग जगत की समझ और जागरूकता बहुत आवश्यक है। हम चाहते हैं कि ये बच्चे आगे चलकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें।”

इस कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों के साथ भ्रमण करने और उन्हें अवगत करने में सुरक्षा पदाधिकारी होशियार सिंह का भरपूर सहयोग रहा ।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने प्लांट हेड गौतम माझी का बच्चों के लिए प्रकार का अवसर प्रदान करने के हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि ” इस प्रकार का शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इससे बच्चों को कक्षा में पढ़ाई जाने वाली विषयवस्तु का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और उनमें विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है।” प्राचार्य महोदय ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर शिक्षक संदीप कुमार, मुकेश कुमार तिवारी, प्रजेश चौबे उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *