DESK: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका था। उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि उन्होंने टैरिफ की धमकी का इस्तेमाल करके संभावित न्यूक्लियर युद्ध को टाल दिया। उन्होंने एक नया दावा किया कि दोनों देशों के बीच टकराव में 10 प्लेन गिर चुके थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान 8 युद्ध सुलझाए जिसमें कम से कम छह टैरिफ के रणनीतिक इस्तेमाल से हल हुईं। ट्रंप दर्जनों बार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का क्रेडिट खुद को दे चुके हैं। हालांकि, भारत ने सैन्य टकराव रोकने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से इनकार किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने आठ युद्ध सुलझाए। आठ में कम से कम छह टैरिफ की वजह से हल हुए। दूसरे शब्दो में मैंने कहा, अगर आप यह युद्ध नहीं सुलझाते हैं तो मैं आपके ऊपर टैरिफ लगाऊंगा, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि लोग मारे जाएं। इसके बाद ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य टकराव का जिक्र किया और दावा किया कि दोनों पड़ोसी बड़ी लड़ाई के मुहाने पर खड़े थे..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

