झरिया(JHARIA): करीब 45 करोड़ की लागत से नवनिर्वित झारखण्ड बंगाल को जोड़ने वाली सड़क के झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग मोहरीबाँध स्थित सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक छोटा सा गोफ बन गई, गोफ बनने के कारण सड़क के एक छोर बैठ गई जिससे सड़क के बिचोबीच लम्बी दरारे पड़ गई है, घटना की जानकारी मिलते ही जनता श्रमिक संघ के असंगठित नेता छोटू मण्डल अपनी सहयोगियों के साथ घटना स्थल पहुंच जानकारी ली, तत्पशत श्री मण्डल ने बीसीसीएल अधिकारियो को जानकारी देते हुए तत्काल उक्त स्थल को मिट्टी पत्थर से भराई कर समतल करने के लिए आग्रह किया है, झरिया बलियापुर सड़क के ऊपर से नितदिन छोटीबड़ी हजारो वाहनों की आवागमन होती रहती है,
स्थानीय लोगों की माने तो कुछ लोगों का कहना है जिस जगह पर गोफ बनी है, उसके आसपास से पाइप लाइन गुजरा हुआ है, हो सकता है उसी के कारण गोफ हुआ है और सड़क को बैठने से लम्बी दरारे पड़ी होगी,हालांकि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठती रही है..
मौके पर सेलो पासवान, संजय महतो, बंटी झा के आलावे बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

