धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देते हुए आज वृंदावन कॉलोनी में उच्च क्षमता वाले हाई मास्ट लाइट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण जनसुविधा का शुभारंभ स्थानीय विधायक राज सिन्हा द्वारा किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
क्षेत्र के आमलोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पे स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई, विधायक सिन्हा के पहुंचने पे फूल माला पहनाकर लोगो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि “विकास का असली अर्थ तभी पूर्ण होता है, जब उसका सीधा लाभ आमजन तक पहुंचे। वृंदावन कॉलोनी में हाई मास्ट लाइट की स्थापना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक मजबूत कदम है। अब यहां के नागरिकों को रात के समय बेहतर रोशनी के साथ सुरक्षित वातावरण मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और कॉलोनी में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और इसी क्रम में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति और तेज होगी।
इस कार्यक्रम में विकास सिन्हा , संजय सिंह , राजेश गिरी, दुबे जी, श कैलाश सिंह , अजय राय , अजय सिंह , कुंदन मिश्रा, बबलू दास, सहित वृंदावन कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में ऐसे विकास कार्यों के निरंतर जारी रहने की अपेक्षा जताई।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

