झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के अलग-अलग जिलों में शनिवार को वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की थाली के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजा संपन्न की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा सुनी और पति के अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया।
पारंपरिक गीतों और धार्मिक माहौल के बीच महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। यही वजह है कि हर साल सुहागिन महिलाएं पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ यह पर्व मनाती हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

