राँची(RANCHI): राजधानी रांची और आसपास के जिलों में फिलहाल मौसम अपने पुराने रंग में बना रहेगा। अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद ठंड एक बार फिर दस्तक दे सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक 6, 7 और 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। यानी फरवरी की शुरुआत भले थोड़ी राहत दे, मगर आगे ठिठुरन बढ़ेगी। बीती शाम से ही राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा और आंशिक बादल छा सकते हैं, हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने लगातार बदलते मौसम को देखते हुये सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में राज्य भर में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4°C चाईबासा का, जबकि सबसे कम 8.4°C गुमला का रहा। रांची का अधिकतम तापमान 26.4°C और न्यूनतम 13.2°C रहा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

