रांची(RANCHI): झारखंड कैडर के एक आईपीएस को अपने कार्य के अलावा एक और पद का प्रभार दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

