झारखंड कैडर में हलचल तेज, कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले की आहट…

झारखंड कैडर में हलचल तेज, कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले की आहट…

रांची(RANCHI): झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों के बीच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां कुछ अधिकारियों को केंद्र में सेवा विस्तार मिला है, वहीं कई अधिकारियों की राज्य में वापसी की संभावना जताई जा रही है।

वर्ष 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी Saket Kumar Singh को केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान दो साल का कार्यकाल विस्तार दिया है। वे वर्तमान में आईजी के पद पर तैनात हैं। वहीं, Rakesh Bansal की झारखंड वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

इन अधिकारियों की वापसी संभव
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए चार आईपीएस अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिनकी वापसी की संभावना है:

Ashish Batra (1997 बैच) – एनआईए में आईजी
Anup T. Mathew (2006 बैच) – सीबीआई में पदस्थापित
Dr. Jaya Roy (2011 batch IPS”] – एनआईए में एसपी
Harilal Chauhan (2013 बैच) – एलबीएसएनएए, मसूरी में सहायक निदेशक

केंद्र जाने के लिए आवेदन
वहीं कुछ अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है:

A. Vijayalakshmi (2006 बैच) – आईजी, प्रशिक्षण
Surendra Kumar Jha (IPS officer”] (2010 बैच) – डीआईजी, कार्मिक
Chandan Kumar Jha (2011 बैच) – डीआईजी, सीआईडी
Anjani Kumar Jha (2012 बैच) – डीआईजी, हजारीबाग

प्रशासनिक हलकों में इस गतिविधि को बड़े स्तर पर संभावित फेरबदल का संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *