झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG…

झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में पहले एसएसपी (SSP) के रूप में अपनी सेवा देने वाले झारखंड पुलिस के वरिष्ठ IPS सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल यानी BSF में डीआईजी बनाया गया है.

सुरेंद्र कुमार झा 2010 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. फिलहाल वे झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीआईजी कार्मिक के पद पर तैनात हैं. प्रशासनिक क्षमता और सख्त कार्यशैली के कारण वे पुलिस महकमे में अलग पहचान रखते हैं.

वे राज्य के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वे धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा और रांची के ग्रामीण एसपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.
उन्हें वीरतापूर्ण कार्य के लिए पुलिस वीरता पदक भी मिल चुका है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *