झरिया विधायक रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी ने कई छठ घाटों का किया निरक्षण..

झरिया विधायक रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी ने कई छठ घाटों का किया निरक्षण..

साफ – सफाई और पर्याप्त लाइटिंग का रहेगा पुख़्ता इंतज़ाम..

छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो, वे श्रद्धा के साथ कर सकेंगे पूजा-अर्चना : साक्षी सिंह

झरिया(JHARIA): भगवान सूर्य की उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार को ‘नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी ने झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब, मां मंगला चंडी तालाब, भालगढ़ा सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई कार्यों की समीक्षा की, और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। इस अवसर साक्षी ने कहा कि श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुरक्षा को देखते हुए विधायक रागिनी सिंह ने अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती तथा एनडीआरएफ टीम की मौजूदगी जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने की बात कही हैं। कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और शुद्धता का प्रतीक है। इस पर्व को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। झरिया के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। छठ महापर्व हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। हमारी पूरी कोशिश है कि झरिया के सभी घाटों पर व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वे श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।


NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *