झरिया(JHARIA): झरिया की जनता के मांगों को ध्यान में रखते हुए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के दिशा निर्देश पर पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण से मिला एवं सांसद ढुल्लू महतो द्वारा जारी पत्र को प्रेषित करते हुए श्री साव ने सहायक नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण से कहा कि पत्र में अंकित झरिया शहर के 1 सब्जी पट्टी 2 केसरवानी धर्मशाला 3 बलियापुर स्टैंड 4 चार नंबर टैक्सी स्टैंड 5 धर्मशाला रोड 6 चिल्ड्रन पार्क मोड एवं अन्यायन स्थानों की झंडिया मे कचरा भरने के कारण सड़कों पर फैल जाता है और उसका दुर्गंध आसपास फैलता है! जिसके कारण लोगों का उधर से गुजरना भी मुश्किल होता है !इसलिए उसको व्यवस्थित करने हेतु बाउंड्री वॉल कर दिया जाए ताकि कचरा इधर-उधर न फैले और नियमित उसका उठाव होता रहे ! वार्ता के क्रम में श्री साव ने यह भी कहा कि शहर के अंदर में महिलाओं के सुविधा हेतु ( यूरिनल) शौचालय की व्यवस्था कराई जाए शौचालय नहीं रहने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सहायक नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण ने कहा कि उक्त कार्य जल्द कराने हेतु हमारा प्रयास होगा कि विभागीय फंड से कर दिया जाए अन्यथा टेंडर प्रक्रिया से करवा देंगे! प्रतिनिधि मंडल में पिंटू बर्मन, प्रमोद साव, जितेंद्र गुप्ता, सूरज भुइया, अरुण कुमार, बंटी बर्मन, विजय साव, बिहारी वर्मा उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

