धनबाद(DHANBAD): झारखंड मैट्रिक और 12वीं प्रीबोर्ड की परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा की तैयारी को लेकर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एच.ई. हाई स्कूल का निरीक्षण किए। एक – एक कलाश रूम में जाकर देखें। इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रीबोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर देखने आए थे। अलग अलग स्कूलों में अन्य अधिकारी भी गए है। कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले दो बार प्रीबोर्ड होगी। प्रिबोर्ड में जो भी बच्चे अच्छे अंक लाएंगे उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनबाद का रिजल्ट 12वें 14वें स्थान पर रहता है इसमें सुधार के काफी प्रयास किए गए हैं। जिले में बच्चों का रिजल्ट अछा हो इसे लेकर पहले से तैयारी की गई है। वही स्कूल में शिक्षक की कमी को लेकर कहा कि शिक्षक की कमी है लेकिन कम शिक्षक में भी अच्छे रिजल्ट हो सकते है ऐसे कई उदाहरण है।
NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

