DESK:एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों पर बिल गेट्स ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में सामने आए ईमेल मनगढ़ंत हैं. उन्होंने किसी भी तरह के अनुचित आचरण में शामिल नहीं होने की बात कही है.
उन्होंने कहा, ‘मैंने उसके साथ बिताए हर मिनट पर पछतावा किया है. यह तथ्यात्मक रूप से सही है कि मैं केवल डिनर में गया था. मैं कभी एपस्टीन के आइलैंड पर नहीं गया और न ही किसी महिला से मिला.’ बिल गेट्स ने आगे कहा कि जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, यह और स्पष्ट होगा कि एपस्टीन के साथ बिताया गया समय एक गलती जरूर था, लेकिन उसका उन आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

