अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बावजूद भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए सख्त Advisory जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने साफ कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय जल्द से जल्द देश छोड़ दें, और सिर्फ दूतावास द्वारा बताये गये सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल
दूतावास ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति या समन्वय के किसी भी इंटरनेशनल बॉर्डर की ओर न जायें। इसके साथ ही आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किये गये हैं। यह एडवाइजरी ऐसे वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को दो हफ्तों के लिए रोकने का ऐलान किया है। हालांकि यह सीजफायर शर्तों पर आधारित है, जिसमें ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना होगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

