जामाडोबा जल सयंत्र मे लगे बिजली विभाग का आठ पोल जड़ से काट ले गए…

जामाडोबा जल सयंत्र मे लगे बिजली विभाग का आठ पोल जड़ से काट ले गए…

चोरो ने बिजली विभाग के खंभो को बनाया निशाना । तार भी ले गए…

झरिया(JHARIA): जामाडोबा जल सयंत्र में लगे बिजली के पोल को देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने माडा रोड के समीप हाईटेंशन 11,000 वोल्ट लाइन के 8 लोहे के पोलों को जड़ से काटकर चोरी कर लिया। साथ ही विद्युत तार भी लेकर चलते बने।
इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मियों में आक्रोश है।
लाइन मैन देख रेख करने वाले सद्दाम हुसैन ने अभियंता को बताया कि जामाडोबा माडा रोड के समीप आठ रेल पोल में लगे तार सहित अन्य विधुत सामाग्री को अपराधियो ने रविवार की रात काट कर ले गए वही जेई ने जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।
सूचना मिलने के बाद बिजली कर्मी बालेश्वर मुंडा ,फीलमोन सुरीन,श्रीराम सुरेश यादव घटनास्थल पर पहुचे विधुत विभाग का लगभग नौ लाख रुपये की पोल काट लिया गया है, इधर घटना के जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी लिया,
मौके पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उदय गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर आगे की कर्रावाई की जायेगी,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *