जामताड़ा में अपराधियों का तांडव, बाजार में गोलियों की गूंज और दहशत का माहौल…

जामताड़ा में अपराधियों का तांडव, बाजार में गोलियों की गूंज और दहशत का माहौल…

जामताड़ा(JAMTADA):जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। शांत माने जाने वाले जामताड़ा में अपराधियों ने खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। व्यस्ततम बाजार इलाके में शाम करीब छह बजे अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी गई। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है।

जामताड़ा के सबसे व्यस्त कायस्थपाड़ा मोड़ की हैं। जहां शाम के वक्त खरीदारी के लिए भारी भीड़ रहती है। इसी इलाके में स्थित बालाजी ज्वेलर्स के मालिक अमन वर्मा को अपराधियों ने निशाना बनाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे।लूटपाट के दौरान अमन वर्मा को गोली मारी और सभी गहने लूट लिए। इसके बाद अपराधी दोनों हाथों से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कायस्थपाड़ा की ओर फरार हो गए।

गोली लगने से अमन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच-पड़ताल की जा रही है। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

व्यापारियों में आक्रोश:
इस वारदात के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय अग्रवाल ने घटना को बेहद खतरनाक बताते हुए पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन जामताड़ा बंद किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह सोने की दुकान चेंबर के गोपाल डालमिया के परिसर में स्थित है, जिससे व्यापारिक समुदाय में आक्रोश और अधिक बढ़ गया है।

दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस गोलीबारी ने जामताड़ा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस कितनी जल्दी अपराधियों को पकड़ पाती है और व्यापारियों का भरोसा बहाल कर पाती है।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *