जनहित पर अडिग विधायक राज सिन्हा: ठोस आश्वासन बिना धरना खत्म करने से किया इनकार…

जनहित पर अडिग विधायक राज सिन्हा: ठोस आश्वासन बिना धरना खत्म करने से किया इनकार…

धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह क्षेत्र स्थित धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने की घटना को आज 10 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सड़क धंसने की वजह से क्षेत्र के व्यापारियों, आमजनों, छात्रों तथा रोज़ कमाने-खाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूरी तरह बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इसी गंभीर समस्या के समाधान एवं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा “कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले घटनास्थल केंदुआडीह-बोकारो मुख्य सड़क पर हजारों स्थानीय लोगों के साथ 23 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन धरने पर लगातार बैठे हुए हैं।
विधायक सिन्हा के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग रात भर धरना स्थल पे डटे रहे।

धरनार्थियों में जिला प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
धरना के दौरान बीसीसीएल पीबी एरिया के महाप्रबंधक, एरिया मैनेजर, उप प्रबंधक एवं केंदुआडीह थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी कई बार धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक सिन्हा से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण विधायक सिन्हा ने धरना समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य सड़क चालू नहीं होती, गैस रिसाव से प्रभावित लोगों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्थान पर पुनर्वास नहीं किया जाता तथा जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जनआंदोलन के दूसरे दिन धरना को और भी व्यापक जनसमर्थन मिला। मासस के केंद्रीय सचिव सह मजदूर यूनियन के नेता हरिप्रसाद पप्पू, मध्य विद्यालय केंदुआडीह के छात्रों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग धरना स्थल पहुंचकर विधायक श्री राज सिन्हा को अपना समर्थन दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालेश्वर महतो, शिक्षक कैलाश राजभर, रणधीर कुमार, प्रियंका पासवान, प्रियंका केसरी, श्वेता कुमारी, सौरव राय, दीपा कुमारी, विद्यालय सचिव फूलचंद यादव सहित कई व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी धरना का समर्थन किया।
आज जिला प्रशासन की ओर से धनबाद के अनुमंडलाधिकारी लोकेश बरांगे,धनबाद आरक्षी उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम भी केंदुआडीह धरना स्थल पहुंचे और विधायक सिन्हा से वार्ता की। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के द्वारा
मांगो के अनुरूप ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पे विधायक श्री सिन्हा ने उन्हें दो टूक जवाब दे दिया और धरना जारी रखने की बात कही।
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि यह आंदोलन जनता की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है, जिसे हर हाल में निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्थानीय लोग सामान या कोई वस्तु नहीं जिसे जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल कही भी उठाकर रख दे। मै केंदुआडीह की जनता के साथ हूं। आंदोलन और भी तेज करने की बात कही।

मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में जीटा के सचिव राजीव शर्मा, जिला महामंत्री मानस प्रसून, मोनू पाठक, जाहिद खान, वोगोविंदा राउत,जिला मंत्री रीता यादव, मौसम सिंह,सदानंद वर्णवाल, रवि सिन्हा, विकाश चौधरी, दीपक चौधरी, हुल्लास दास,राणा सिंह,पंकज सिन्हा, आशा देवी, मनोज मालाकार, मेघनाथ वर्मा, राहुल सिंह, विकाश मिश्रा, आनंद खंडेलवाल,सुप्रभात कुमार, श्यामल सुमन सिंह, शिवेंद्र सिंह, श्यामल राहा, मनोज रिंकू, निर्मल प्रधान, दिलीप सिंह, सतीश रजक, विजय शर्मा, बालमुकुंद राम, मुस्कान देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *