जनता मजदूर संघ ने अमलो PO ऑफिस के सामने दिया जोरदार धरना, मजदूरों के हक़ के लिए की नारेबाजी…

जनता मजदूर संघ ने अमलो PO ऑफिस के सामने दिया जोरदार धरना, मजदूरों के हक़ के लिए की नारेबाजी…

‌बेरमो(BERMO):जनता मजदूर संघ के नेताओं ने मजदूरों के हक़ के लिए अपनी आवाज बुलंद की और धरना और जोरदार नारेबाजी की. दरअसल 9‌ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को एएडीओसीएम‌ (अमलो) परियोजना ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन सह गेट मीटिंग की. इस दौरान यूनियन नेताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया.
इस अवसर पर इंडियन के सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार सिंह, जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, एरिया अध्यक्ष धीरज पांडे और एरिया सचिव विकास सिंह ,एरिया बोर्ड सदस्य ओम शंकर सिंह ने अपने संबोधन में प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे और मजदूरों के साथ हो रहे सौतेलापन पर नाराजगी का इजहार किया.
इनका आरोप है कि मजदूरों के हक़ -हकूक के लिए प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की है.
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कोलियरी में भ्रष्टाचार की जड़े गहरी जमी हुई है.कोल कर्मियों को समय पर प्रोन्नति नहीं दी जाती, जिससे कर्मी सालों से एक ही जगह पर कार्यरत हैं. इनका साफ कहना है कि इस प्रकार के भेदभाव और गैर इंसाफ़ी चलने नहीं दी जायेगी. समय पड़ने पर इन सबके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा. शाखा सचिव चंद्रभान सिंह और शाखा अध्यक्ष आशीष झा ने साफ -साफ कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन गंभीर और होश में नहीं है.
मजदूरों और विस्थापितों के साथ भेदभाव और उपेक्षापूर्ण नीति के कारण लोगों में भारी गुस्सा और नाराजगी पसरी हुई है, जो भविष्य में औद्योगिक अशांति और आंदोलन का कारण बन सकती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना के विभिन्न विभागों में संवेदनशील व अति संवेदनशील पदों पर सालों से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण करने, बीमार श्रमिकों का बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने, उत्पादन काम में सुरक्षा नियमों का पालन करने, सिविल विभाग और अन्य विभागों के द्वारा प्राक्कलन के अनुसार काम कराने व सीसीएल का बोर्ड लगाने, खदानों में फर्स्ट एड, शौचालय, कैंटिन व शुद्ध पीने की पानी का इंतजाम कराने की मांग की गई. वहीं धरना-प्रदर्शन के खत्म होने के बाद PO को 9 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया.

यूनियन नेता विकास सिंह ने कहा कि “मजदूरों के हितों और उनके अधिकारों की अनदेखी प्रबंधन की तरफ की जा रही है, जो भविष्य में खतरनाक हालात पैदा करेंगी. प्रबंधन को ऐसी स्थिति नहीं आए इसके लिए अभी से ध्यान देना होगा. समय रहते मजदूरों को वाज़िब हक़ देना होगा और हमारी मांगो को मानना होगा. “

इसके पूर्व एक्साभेशन परिसर से सैकड़ो की संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में परियोजना कार्यालय पहुंचे. एएडीओसीएम प्रबंधन ने 15 अक्टूबर को मीटिंग करने का पत्र दिया. इस मौके पर नवीन श्रीवास्तव, उज्जवल मुखर्जी, विभा सिंह, चंदन तिवारथा, प्रकाश कुमार, अख्तर अंसारी, गौतम कुमार, विनोद शर्मा, राजेश नायक, जितेंद्र यादव, मुकेश सिंह, दीपक कुमार, लालू केवट, भोला यादव, महादेव दास, गोपाल नायक, समरेश सिंह, प्रदीप सिंह, ललन यादव, शगुन दास, संजय जयसवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे.

NEWSANP के लिए बेरमो से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *