जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा…

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला के अंतर्गत जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने आज एक समीक्षा बैठक कर बताया कि इस वर्ष आम नागरिकों के लिए ‘स्व-गणना’ की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है, जो 1 मई से प्रभावी होगी।

​प्रमुख तिथियाँ और चरण:

  • ​स्व-गणना (पोर्टल के माध्यम से): 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक।
  • ​प्रथम चरण (मकान सूचीकरण): 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक।

​इस दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मकान सूचीकरण कार्य की तैयारियों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से नाराजगी जाहिर की, साथ ही इससे संबंधित समीक्षात्मक बैठक सभी चार्ज अफसर कल समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहारा, समेत जनगणना कार्य से संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *