उचित जांच पड़ताल कर दोषियों पर हो कार्रवाई- राजीव पांडेय
झरिया(JHARIA):बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय झरिया में छात्र-छात्राओं को बीकॉम सेमेस्टर वन में कम अंक, एंव शून्य अंक प्राप्त होने की सूचना मिलने पर गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल डिग्री महाविद्यालय जमाड महाविद्यालय के प्राचार्य से मिलने पहुंचे, जहां प्राचार्य विशेष कार्य से महाविद्यालय में नहीं मिल पाने के कारण महाविद्यालय परिसर के बड़ा बाबू कों ज्ञापन सौपा। मौके पर राजीव पाण्डेय नें कहा की ज़ब छात्रों नें आंतरिक परीक्षा दिया था तों उसे किस कारण शून्य अंक दिया यह कॉमर्स विभागध्यक्ष की घोर लापरवाही है, इसके लिए हमलोगों एक ज्ञापन पत्र के माध्यम से प्रध्यापक पर उचित करवाई करने की मांग किया है। प्रध्यापक की गलती का परिणाम छात्रों कों भुगतना पड़ रहा। प्रतिनिधिमंडल में संदीप कुमार, हैप्पी गुप्ता, संतोष कुमार,मयंक, मो.आशिफ आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

