निरसा(DHANBAD): चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रम कल्यानकेन्द्र में पुराने खंडहर भवन तोड़ने के क्रम में एक मजदूर दलदली निवासी राशिद अंसारी की मौके पर मौत हो गई वही दूसरा मजदूर घायल हो गया। सूत्रों की माने तो कल्याण केंद्र में चिरकुंडा नगर परिषद के जल मीनार का निर्माण किया जाना है जिसको लेकर उक्त जमीन पर पुराने खंडहर भवन को मजदूरों द्वारा तोड़ा जा रहा था, इसी क्रम में भवन के ऊपर का मलवा गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी वही दूसरा घायल हो गया। सूचना पर चिरकुंडा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुची और शव को कब्जे मे लेते हुए थाने लाई।
NEWS ANP के लिए निरसा मनोज सिंह रिपोर्ट

