चांदमारी में पानी-बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया चेयरमैन देवेंद्र पासवान के नेतृत्व में BCCL ऑफिस का घेराव…

चांदमारी में पानी-बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया चेयरमैन देवेंद्र पासवान के नेतृत्व में BCCL ऑफिस का घेराव…

धनबाद(DHANBAD): देवेंद्र पासवान के नेतृत्व में चांदमारी क्षेत्र के लोगों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को चांदमारी BCCL ऑफिस का घेराव किया। स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर BCCL प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि चांदमारी इलाके में लंबे समय से पानी और बिजली की समस्या , पेयजल की सुविधा आज तक नहीं प्रदान की गई, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत और लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र पासवान ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने BCCL प्रबंधन से नियमित जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था में सुधार और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की।

घेराव की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी एजेंट, मैनेजर, सेफ्टी ऑफिसर व अन्य मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *