घोर लापरवाही…,भोजन में छिपकली गिरने से 40 छात्राएं बीमार…

घोर लापरवाही…,भोजन में छिपकली गिरने से 40 छात्राएं बीमार…

बिहार(BIHAR):राजकीय बुनियादी विद्यालय भटौलिया स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में बुधवार रात एक अजीब घटना घटी, जब भोजन में छिपकली गिरने से 40 छात्राएं बीमार हो गईं. इन बच्चियों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति में आठ छात्राओं को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. बाकी छात्राओं का प्राथमिक उपचार करके उन्हें घर भेज दिया गया.

भोजन में पकाया गया था चिकन
सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात भोजन में चिकन पकाया गया था. छात्राओं ने बताया कि भोजन के अंत में बर्तन में छिपकली पाई गई, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी. गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद कुछ छात्राओं को फिर से उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर से अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

अस्पताल के उपाधीक्षक हेमंत कुमार, प्रशांत कुमार और सुजीत राय ने बताया कि छात्राओं की हालत खराब होने का कारण विषाक्त भोजन था, जिससे उल्टी और चक्कर आना स्वाभाविक था. हालांकि, छात्राओं की हालत अब स्थिर है.

प्रधानाध्यापक मनोज शाही ने दी जानकारी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज शाही ने बताया कि रसोई से सूचना मिलने के बाद बच्चियों को अस्पताल लाया गया. सूचना मिलने पर एसडीओ ललित राही और बीईओ अर्चना कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर इलाज का जायजा लिया और बच्चियों को शाम तक अस्पताल में ही रखने का निर्देश दिया.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *