घाटशिला में इतने ही राउंड गिनती के बाद पता चलेगा किसकी हुई जीत…

घाटशिला में इतने ही राउंड गिनती के बाद पता चलेगा किसकी हुई जीत…

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कल यानी 14 नवंबर को आयेंगे। मतगणना जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज में होगी, जहां EVM मशीनें तीन स्तरीय सुरक्षा और 45 CCTV कैमरों की निगरानी में रखी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के मुताबिक, गिनती सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू होगी और 20 राउंड में पूरी की जायेगी। इसके लिए 15 टेबल लगाये गये हैं। 11 नवंबर को हुये मतदान में 74.63% वोटिंग हुई थी। 2.56 लाख मतदाताओं में से महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं। मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच कांटे का माना जा रहा है। अब सबकी नजरें शुक्रवार पर हैं, जब तय होगा घाटशिला की नई सियासी तस्वीर।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *