गोल्डन पहाड़ी स्थित डेंजरजॉन मे रहने वाले लोगों की समस्यायों को लेकर जमसं (बच्चा गुट) महामंत्री अभिषेक सिंह ने परियोजना पीओ से किया वार्ता..

गोल्डन पहाड़ी स्थित डेंजरजॉन मे रहने वाले लोगों की समस्यायों को लेकर जमसं (बच्चा गुट) महामंत्री अभिषेक सिंह ने परियोजना पीओ से किया वार्ता..

ग्रामीणों ने प्रबंधन पर भेदभाव करते हुए विस्थापन करने का लगया आरोप..

झरिया(JHARIA): गोल्डन पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बीसीसीएल प्रबंधन जल्द से जल्द विस्थापन कराये नहीं तो होगी आंदोलन, उक्त बातें जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने शुक्रवार को विस्थापन के सवाल पर लोदना एरिया 10 अंतरगर्त नॉर्थ तीसरा परियोजना कार्यालय में वार्ता के दौरान प्रबंधन से कहीं, ग्रामीणों ने प्रबंधन पर विस्थापन में भेदभाव करने की गुड्डू सिंह से किया था शिकायत,

इस आलोक में जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने परियोजना पदाधिकारी संदीप कश्यप को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी व्यक्ति को 8 से 10 क्वार्टर और किसी को एक भी नहीं यह नहीं होगा, जो लोग यहां का हैं जो अती खतरनाक क्षेत्र में रह रहे हैं उन लोगों का पहले प्राथमिकता देते हुए कर्माटांड़ में आवास मुहैया कराया जाय, इसके बाद जितने भी बचे हुए लोग हैं जिनका सर्वे छूट गया है उनका सर्वे कराया जाए और जल्द से जल्द सभी लोग का विस्थापन हो, कई महिलाएं एवं स्थानीय लोगों ने परियोजना पदाधिकारी के सामने कई तरह का आरोप विस्थापन के सवाल पर लगाया, इस बीच काफी नोकझोंक हुआ जनता मजदूर संघ के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तथा कथित यूनियन के दबाव में प्रबंधन जिनका घर नहीं मिलना चाहिए उसका घर अलॉटमेंट किया है ऐसे लोगों को जांच किया जाए, अभिषेक सिंह ने भी गलत ढंग से लिए गए आवास आवंटन को रद्द करने की मांग की, परियोजना पदाधिकारी संदीप कश्यप ने कहा कि हम लोग इसको देखेंगे यदि गलत ढंग से किसी को आवास मिल गया है तो उसका अलॉटमेंट लेटर नहीं दिया जाएगा और कंपनी के नियम के तहत कार्रवाई होगी, इसके अलावा दुर्गा मंदिर काली मंदिर शिव मंदिर नए क्वार्टर गोल्डन पहाड़ी का भी मामला उठाया गया, परियोजना पदाधिकारी ने मिल बैठकर अन्य मुद्दों पर समाधान करने की बात कही। वार्ता के दौरान एक अधिकारी द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं देने से काफी लोग ना खुश हुए नोकझोंक भी हुई बाद में परियोजना पदाधिकारी ने मामला शांत कराया। मौके पर उमाशंकर सहाय क्षेत्रीय अध्यक्ष आलोक राज,अजय सिंह, अनुज सिंह, अनिमेष सिंह पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद, दीपक चौहान, राजा गुप्ता, दया कुमार, धनंजय सिंह, बंटी सिंह, उषा देवी, मुन्ना ठाकुर, रीना देवी, पिंटू निषाद, बीना देवी, कृष्ण मांझी, बीरबल महतो,अनवर खान, कृष्णा चौहान, मनोज रजक, रंजीत दास, बिसु पासवान, अमन यादव आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *