निरसा(DHANBAD) – झारखंड के धनबाद जिला अंतरगर्त गोपालपुर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ निर्माण योजना के तहत सड़क मरम्मत कार्य शुरू हो गया है, जिससे गाँव में खुशी का माहौल है। यह सड़क जिला स्तर से स्वीकृत फंड से बनाई जा रही है और स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन इसे गाँव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी मान रहे हैं।
ग्राम पंचायत गोपालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सपन नाग ने बताया कि उनके पास अलग से कोई ‘मुखिया फंड’ नहीं है , लेकिन जिला परिषद, विधायक और सांसद निधि आदि से उपलब्ध बजट को जोड़कर गाँव की ज़रूरतों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो सड़क बन रही है, उसके अलावा आगे राजपुरा से गोपालपुर बावरी टोला तक एक और सड़क निर्माण की योजना भी है, जिसके लिए डीएमएफटी फंड से कार्य कराई जाएगी
मुखिया के अनुसार, लक्ष्य यह है कि किसी भी ग्रामीण को आवाजाही में असुविधा न हो और बुनियादी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अब तक जिला स्तर से प्रयास कर विद्यालय गाँव में खुलवाने में सफल रहे हैं, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में भी गाँव पीछे न रह जाए।
NEWS ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

