गिरिडीह (GIRIDIH ): जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने 21 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब अपने-अपने थानों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित एसआई एनुल हक को अहिल्यापुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार को बेंगाबाद थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जितेंद्र सिंह को पीरटांड, श्रीकांत कुमार को डुमरी, बुधेश्वर उरांव को ताराटांड, बृजेश कुमार को धनवार, सोनू कुमार को परसन ओपी, श्वेता कुमारी को देवरी, पीकू कुमार को सरिया तथा राजेश कुमार को बगोदर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसपी द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि नए पदस्थापनों से जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा पुलिसिंग व्यवस्था में तेजी आएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

