गणक व पर्यवेक्षक की भूमिका का दिया प्रशिक्षण…

गणक व पर्यवेक्षक की भूमिका का दिया प्रशिक्षण…

धनबाद(DHANBAD): भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला व चार्ज अधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य निदेशालय, रांची, झारखंड से आए राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह सहायक निदेशक मुरारी मोहन ने गणक व पर्यवेक्षक की भूमिका का प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने लेआउट मानचित्र की तैयारी, ग्राम, नगर एवं प्रभार रजिस्टर की तैयारी, सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) डैशबोर्ड का उपयोग, स्व-गणना की प्रक्रिया और प्रदर्शन तथा गणक और पर्यवेक्षक की भूमिका सहित अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने कहा कि देश में डिजिटल माध्‍यम से यह पहली जनगणना है‌। इसमें डेटा का संग्रह मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके किया जाएगा, जो एन्‍डरॉएड और आईओएस दोनों वर्जनों के लिए उपलब्ध होंगे। पूरी जनगणना प्रक्रिया को वास्‍तविक समय आधार पर प्रबंधित और निगरानी करने के लिए सीएमएमएस डेवलप किया गया है।

मौके पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह सहायक निदेशक मुरारी मोहन, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, शिखा कुमारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, पुष्कर चंद्र झा, कुलदीप, घनश्याम दुबे, श्री नीरज कुमार प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *