खेशमी श्मशान घाट विवाद सुलझा, प्रशासन ने लगाया सरकारी बोर्ड, भू-माफियाओं पर कसा नकेल…

खेशमी श्मशान घाट विवाद सुलझा, प्रशासन ने लगाया सरकारी बोर्ड, भू-माफियाओं पर कसा नकेल…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत खेशमी में पिछले कई महीनों से चला आ रहा श्मशान घाट विवाद आखिरकार सुलझ गया है। आज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में विवादित भूमि की मापी कराकर वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।

रामपुर पंचायत के खेशमी जोड़िया स्थित इस कीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। ग्रामीणों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आज अंचल अधिकारी, अमीन, राजस्व कर्मचारी और पुलिस बल की मौजूदगी में खाता संख्या 101 प्लॉट नंबर 554 11 डिसमिल जमीन की विधिवत मापी की गई और सरकारी बोर्ड लगाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह गैर-आबाद सरकारी जमीन है। यहाँ किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ जेल भेजने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *