खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम हैं” — ज़ाहिदा परवीन…

खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम हैं” — ज़ाहिदा परवीन…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित ‘खेल उत्सव – खेलों के संग मुस्कान’ सफलतापूर्वक संपन्न

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया परिसर में खेल उत्सव – खेलों के संग मुस्कान का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह बाल खेल प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के संयुक्त सचिव श्री विनोद शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Mrs. India Asia ज़ाहिदा परवीन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण व्यक्तित्व निखरता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय संयोजक (खेलकूद) श्री नीरज अग्रवाल उपस्थित रहे। मंच पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूनम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौतम बनर्जी ने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

आयोजन के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए आयु-अनुसार विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बिस्किट/टॉफी रेस, फ्रॉग रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, कोन/ग्लास बैलेंसिंग रेस, सैक रेस, थ्रेड-नीडल रेस, कैच द बॉल, स्पून मार्बल रेस एवं हॉप विद बैलून जैसी प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं। सभी प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन को और अधिक आनंददायक बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं—संपा भट्टाचार्य, सीमा पांडेय, इंदु कुमारी, अभय सिंह, संजय पांडेय, रिया कुमारी, नीतू कुमारी, भगवान प्रसाद, अनामिका कुमारी, सरिता कुमारी, ज्योति कुमारी, श्रीमती आरती कुमारी एवं ममता सेन—का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *