धनबाद(DHANBAD): भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत आज धनबाद भूली स्थित अटल स्मृति पार्क एवं अटल जी की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में अटल स्मृति पार्क एवं प्रतिमा को धोकर साफ-सफाई की गई। साथ ही, नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र एवं फूल-माला देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन का जीवंत उदाहरण है। उनकी विचारधारा आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। स्वच्छता, संवेदनशीलता और सेवा—अटल जी के यही मूल्य हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्य करने की दिशा दिखाते हैं।”
विधायक राज सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “अटल जी ने देश को स्थिर, मजबूत और विकासोन्मुख नेतृत्व दिया। आज उनके जन्मशताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता एवं सम्मान का यह अभियान अटल जी के सुशासन और सामाजिक सरोकारों को साकार करने का प्रयास है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।”
भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि “अटल जी के विचार, उनकी राष्ट्रभक्ति और समावेशी राजनीति हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।”
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही , जिला महामंत्री धनेश्वर महतो , पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , भूली मंडल अध्यक्ष श्र मनोज गुप्ता , बरटांड़ मंडल अध्यक्ष श्र हुलास दास ,विष्णु सिंह, प्रयाग रविदास, इंद्रकांत झा, कुणाल रंजन, श्रीनिवास सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, अशोक यादव, रंजीत सिंह बिल्लू ललन मिश्रा बबलू सिंह विष्णु सिंह प्रयाग रविदास, इंद्रकांत झा, संकट मोचन पांडे ,कुणाल रंजन ,प्राची विश्वकर्मा ,राजेश कुमार ,पंकज सिंह जेडी चौहान ,मनमोहन सिंह ,अरुण कुमार मुकेश लाल यादव जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को आत्मसात करने एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।
आज संध्या अटल स्मृति पार्क में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

