खान सर की दुल्हनिया पर अब भी सस्पेंस बरकरार, तेजस्वी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब…

खान सर की दुल्हनिया पर अब भी सस्पेंस बरकरार, तेजस्वी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब…

पटना(PATNA) : कोचिंग की दुनिया में अपनी अनोखी शैली और राष्ट्रवादी तेवर के लिए मशहूर खान सर इन दिनों किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे. हाल ही में उनकी शादी की खबर आयी थी, लेकिन न तो कोई धूमधाम हुई, न कोई सोशल मीडिया ऐलान. सब कुछ एकदम चुपचाप और सस्पेंस से भरा.

लेकिन सोमवार को खान सर ने पटना के एक लग्जरी होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी. जिसमें राज्यपाल से लेकर बॉलीवुड गायक तक, मंत्री से लेकर ऑनलाइन एजुकेशन इंडस्ट्री के दिग्गज तक हर कोई नजर आया.

ब्याह आपके मॉडल पर शादी किएं हैं : तेजस्वी से बोले खान सर

इस बीच सोशल मीडिया पर रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है. वीडियो में खान सर और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

तेजस्वी पूछते हैं कि क्या हुआ, ब्याह कब था. इस पर खान सर मुस्कुराकर जवाब देते हैं कि अभी जो भारत-पाकिस्तान का कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था, उसी के बीच में और एकदम मॉडल आप ही का था सर. बिल्कुल चुपचाप से शादी करनी है और बाद में बताना है.

खान सर के जवाब पर तेजस्वी हंसते हुए कहते हैं कि फैमिली वाले ही थे ना. तो खान सर जवाब देते हैं कि हां सर, बस 10-12 लोग थे.. जैसे आप किए थे, वैसे ही किया.

खान सर ने मजाक में कहा कि आप ही को कॉपी किया है. हमने सोचा कि कहां से कॉपी करें, तो आपका ही मॉडल उठा लिया. खान सर और तेजस्वी की ये बातचीत इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

खान सर की ‘दुल्हनिया’ कौन, अब भी सस्पेंस बरकरार

रिसेप्शन में खान सर पहली बार अपने परिवार और माता-पिता के साथ मंच पर नजर आए, लेकिन सबकी निगाहें जिन पर थीं, वे पूरे समय घूंघट में रहीं. किसी को चेहरा देखने का मौका नहीं मिला. ऐसे में खान सर की दुल्हनिया कौन है, कैसी दिखती है, इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है.

राजनीति और शिक्षा जगत के दिग्गज हुए शामिल

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां और शिक्षा जगत की प्रमुख शख्सियतें शामिल हुईं. इसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, नीतीश मिश्रा, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, और अन्य नेता मौजूद थे.

ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म ‘फिजिक्स वाला’ के संस्थापक अलख पांडे और मशहूर शिक्षिका नीतू मैम भी रिसेप्शन में पहुंचे.

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक साबरी ब्रदर्स ने बांधा समां

इस खास शाम को और भी यादगार बनाने पहुंचे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक साबरी ब्रदर्स, जिनकी सूफियाना गायकी ने रिसेप्शन में चार चांद लगा दिए.

पहली बार क्लास में दी थी शादी की जानकारी

कुछ दिन पहले ही खान सर ने अपने लाइव क्लास के दौरान शादी की जानकारी दी थी. उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को बताया था कि जब भारत-पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, उसी दौरान उन्होंने शादी कर ली. बस, इसके बाद तो इंटरनेट पर एक ही सवाल छाया हुआ था कि खान सर की दुल्हनिया कौन है.

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *