तस्करों द्वारा जिले के बाहर से मजदूर मंगाकर करते हैं बड़े पेमाने पर कारोबार…
झरिया(JHARIA): घनुडीह ओपी क्षेत्र के मोरी बांध स्थित मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह डब्लू बी 65सी 5133 नंबर की चौदह चक्का कोयला लोड ट्रक एक्सल टूटने के वजह से ब्रेकडाउन हो गया,जिससे क्षेत्र मे चर्चायों की बजार हुई गर्म, सूत्रों की माने तो बंद पड़े घनुवाडीह पोखरिया में लगतार कई महीनों से स्थानीय कोयला तस्करो द्वारा भारी मात्रा मे जिला के बाहर से मजदूर मंगाकर अबैध माइनिंग कराई जाती है,
स्थानीय लोगों की माने तो बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 09 के भू धंसान व अग्नि प्रभावित बंद पड़े घनुडीह पोखरिया से नितदिन अबैध कोयला कारोबारियों द्वारा खनन कर बड़ी वाहनों मे लोडकर झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग होते हुए गोबिंदपुर व बंगाल भेजने का काम लगतार कई महीनों से जारी है, जिस जगह पे अबैध माइंस चलाई जा रही है, उक्त स्थल के इर्द गिर्द जीरो सीम का माइंस किसी जमाने मे चला करता था और कंपनी द्वारा लगतार कोयले की निकासी होने के साथ- साथ खूनी गैस रिसाव होने लगी थी, जिसके कारण कोयले की तल्ली मे आग लग गई और देखते ही देखते पूरी परियोजना आग के चपेट मे आ गई और कंपनी को समय से पहले परियोजना को डेंजर जॉन घोषित करते हुए बंद कर दिया गया, इधर बंद पोखरिया के लाभ उठाते हुए स्थानीय अबैध कोयला कारोबारियों ने खन्न टास्क फोर्स के नियम को ताक पर रख दैनिक मजदूरों की गरीबी की फायदा उठाते हुए जान जोखिमों मे डलवाकर ओना-पौना रेट देकर धड़ल्ले से कोयले की बड़ी मात्र मे कारोबार कर मालामाल हो रहे है, चिंता की विषय यह है, कि छपामारी समय- समय पर होती है लेकिन मामला दर्ज ज्यादातर अज्ञात के उपर होती है, जिसके कारण सुबह मे माइंस की भराई होती है और पुनः शाम ढलते ही जेसीबी मशीन को माइंस मे प्रवेश कराकर खोदाई शुरू कर दी जाती है,इसके लिए ना तो बीसीसीएल प्रबंधन लगतार निगरानी करती है और नाही सीआईएसएफ के जवान, जिसके कारण कोयला तस्करों का हौसला सातमे आसमान पर है,
इधर घटना को लेकर घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की सूचना मिली है फिलहाल ट्रक की कागजात जांच की जायेगी, तत्पश्चात जांचोंपरांत जरूरत पड़ने पर निश्चित ही कारोबारियों पर कानूनी कर्रावाई की जायेगी,
वहीं अबैध माइनिंग की घटना को लेकर केओसीपी पीओ देवेंद्र सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली है इसके लिए सीआईएसएफ को भेजा गया है, कोयले को जप्त करते हुए माइंस की भराई की जा रही है,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

