खनन टास्क फोर्स के तहत एसडीएम, डीटीओ सहित कई अधिकारियो ने लोडिंग पॉइंट पहुंच किया गाड़ियों के कागजात की जाँच पड़ताल, कई वाहनों से वसूली गई फाइन..

खनन टास्क फोर्स के तहत एसडीएम, डीटीओ सहित कई अधिकारियो ने लोडिंग पॉइंट पहुंच किया गाड़ियों के कागजात की जाँच पड़ताल, कई वाहनों से वसूली गई फाइन..

झरिया(JHARIA): धनबाद के एसडीएम सहित डीटीओ एवं जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को कुजामा लोडिंग प्वाइंट एवं केओसीपी डम्प पहुंच कर कागजातों की जांच की गई। टीम के पहुंचते ही लोडिंग प्वाइंट पर हड़कंप मच गया।टीम के द्वारा लोडिंग प्वाइंट पर कोयला लेने आई ट्रको की कागजात की जांच की गई। कुल 50 ट्रकों में से 7 ट्रक की कागजात दुरुस्त नहीं पाये गये। जिसमें इंश्योरेंस, फिटनेस,ओमर लोडिंग ट्रक से सम्बंधित अन्य कागजात की जांच की गई। इधर ट्रक एसोसिएशन के लोग भी आ गये। विरोध करने लगे। उन लोगों का कहना था कि कागजात में कमी है तो फाइन अभी करें। ट्रक को थाने न भेजें। क्योंकि कोयला उठाव की अन्तिम तिथि 30 अगस्त है।
बताते हैं कि कुजामा लोडिंग प्वाइंट पर 50 ट्रक डीओ की कोयला उठाव के लिए आई थी। इसी दौरान टीम पहुंच कर छापेमारी की वहीं सभी को सख्त हिदायत दिया गया है कि गाड़ी का पूरी कागजात दुरुस्त रखें।फाइन वसूली मे ट्रक संख्या जेएच 10 जेड 2193, जेएच 10 ए 3492,जेएच 10 ए एल 5014 तथा अन्य गाड़ी शामिल हैं। इसके अलावे अधिकारी कुजामा चेकपोस्ट पहुंचे। वहां पर तैनात जवान से ट्रकों की इंट्री और आउट होने के क्या क्या नियम है इसके बारे में पुछताछ की गई।
धनबाद के जिला खनन पदाधिकारी रीतेश राज तिग्गा ने कहा कि रुटीन वर्क के तहत् कुजामा लोडिंग प्वाइंट पहुंचे थे। ट्रकों की कागजात की जांच की गई है। जिसमें सात ट्रकों की कागजात में फॉल्ट पाई गई । सुचना के मुताबिक सात ट्रकों से एक लाख रूपये फाइन वसूली की गई हैं। वहीं जाँच के दौरान झरिया सीओ राजेश कुमार एवं तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावा सीआईएसएफ के जवान मौजूद थें.

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *