क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं को धरातल पर उतारना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- चंद्रदेव महतो

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं को धरातल पर उतारना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- चंद्रदेव महतो

झरिया(JHARIA): सिंदरी विधानसभा अंतरगर्त आमटाल पंचायत में रविवार को सिंदरी विधायक ने प्रगति का एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया। विधायक चंद्रदेव महतो ने आमटाल पंचायत की जीवनरेखा माने जाने वाले दो प्रमुख जलाशयों— ‘बड़ा पोखर तालाब’ एवं ‘बड़ा बांध तालाब’ के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान आमटाल के कॉमरेड साथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने विधायक के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया,
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा, “ग्रामीण और सिंदरी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना मेरा मुख्य संकल्प है। विधानसभा क्षेत्र की जो भी जन समस्याएं हैं, उन्हें मैं जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रहा हूँ। सामने कोलियरी क्षेत्र होने के कारण इन दोनों तालाबों का महत्व और बढ़ जाता है; इनके जीर्णोद्धार से स्थानीय निवासियों को जल संचयन और दैनिक उपयोग में बड़ी राहत मिलेगी।”
वहीं आमटाल-बेड़ा रोड को लेकर विधयाक ने ग्रामीणों को कहा कि जल्द ही लोगों को मिलेगी सौगात,

विधायक ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग ‘आमटाल-बेड़ा रोड’ पर महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए बताया कि सड़क निर्माण की विभागीय प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बहुत जल्द इस सड़क का शिलान्यास कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से प्रहलाद महतो, आनंद महिपाल, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, मुखिया संजय गोराई, डॉ. राजेश सिंह, भरत महतो ,असित चटर्जी, सुरजीत चंद्र ,आलोक माझी, दयाल बाउरी ,मुकेश बावरी, उत्पल लlहा, हारु बाउरी , बासु बाउरी , ललित महतो, कार्तिक रवानी, रवि दे, कमल रवानी, पिंटू पाल, गोविंद बावरी, विजय दत्तl, महावीर बाउरी ,विश्व प्रमाणिक, विधान चक्रवर्ती, गोपीनाथ चंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शंकर दास, पुरुषोत्तम दे ,विष्णु दे, देवरंजन दास, आमोद बावरी ,बबलू बाउरी,निरंजन गोराई, तारक पाल, रंजित गोप, आनन्द गोराई, समीर माझी, भोलानाथ पाल, आनन्द सिंह , लालू महतो , बबला दा , सृष्टिधार गोप, चिन्मय माझी ,मनोज माझी सहित भारी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *