क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन…

क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन…

धनबाद(DHANBAD): आजसू छात्र संघ के द्वारा बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर क्लस्टर सिस्टम के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने बताया कि पूरे राज्य में आजसू छात्र संघ के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया है और क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर सिस्टम की वजह से कई कॉलेजों में चल रहे विषयों को बंद कर दिया गया है। जिन कोर्सों में शिक्षक नहीं हैं, उन्हें बंद किया जा रहा है। इससे जिले और राज्य के छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई करनी है, उन्हें इसके लिए दूर-दराज के कॉलेजों में जाना पड़ेगा। वहीं आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों को भी इसी तरह की परेशानी होगी।

विशाल महतो ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा इस तरह की योजनाएं लाती है, जिससे छात्रों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा हुई थी, लेकिन अब कॉलेजों से कोर्स बंद किए जा रहे हैं और सीटों में कटौती की जा रही है। ऐसे में भविष्य में शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रों की पढ़ाई दोनों प्रभावित होंगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *