क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बिच हुई मामूली विवाद के बाद चली गोली दो पक्ष आमने सामने हुई जमकर पत्थर बाजी लाठी चार्ज…

क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बिच हुई मामूली विवाद के बाद चली गोली दो पक्ष आमने सामने हुई जमकर पत्थर बाजी लाठी चार्ज…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के बराकर मे क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बिच हुई मामूली विवाद को लेकर गोलिबारी का मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके मे दो पक्ष आमने -सामने हो गए हैं और दोनो पक्ष के बिच जमकर हाथपाई हुई है, साथ मे पत्थर बाजी की भी घटना सामने आई है, घटना को लेकर इलाके मे तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, बताया जा रहा है की रविवार को बराकर पुलिस फाड़ी इलाके मे स्थित मैदान मे कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, उसी बिच क्रिकेट खेल रहे युवकों के बिच मामूली विवाद को लेकर झड़प हुई, जिसके बाद मामला थाना पहुँच गया, थाने मे मामला शांत भी करवा दिया गया, वहीं सोमवार सुबह अचानक से मामला एक बार फिर भड़क गया और मामले को लेकर गोलिबारी की गई, साथ ही इस दौरान पत्थर बाजी भी हुई है, इस घटना मे आम जनता के साथ कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, इस बिच पुलिस ने लाठी भी चार्ज की है, वहीं इलाके मे बिगड़ी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है.

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *